Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज शाम 5:00 बजे सिर्फ सीएम पुष्कर सिंह धामी अकेले ही शपथ लेंगे। दरअसल उनके सीएम बनने के बाद उत्तराखंड में मंत्रियों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान भी पशोपेश में पड़ गया है। इधर मान मलमल का दौर जारी है और उधर सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण की तैयारी है। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से पार्टी के कुछ वरिष्ठ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। उन्हें दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना जाना रास नहीं आ रहा। जो विधायक नाराज हैं, इनमें कुछ पिछली तीरथ व त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे वो विधायक हैं, जो कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं और पिछले कुछ सालों के दौरान बीजेपी में आए हैं। इस तरह पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से बीजेपी में घमासान मचा है। नाराजगी इस बात को लेकर है कि आखिर वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी कर केवल दो बार के विधायक को सीएम की कुर्सी कैसे सौंप दी गई। नाराज नेताओं का कहना है कि पार्टी ने उनके विचार पूछने की जहमत तक नहीं उठाई। अब वो पॉलिटिक्स में अपने से जूनियर की सरपरस्ती में कैसे काम करेंगे।