Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। शनिवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, लेकिन बीजेपी हाईकमान का ये फैसला पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों को नाराज कर गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तो विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे चले गए। खबर ये भी है कि नाराज विधायक-मंत्री नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। बीजेपी के भीतर पनप रहे असंतोष के बीच दलबदल की सुगबुगाहट भी होने लगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने बीजेपी के नाराज नेताओं से संपर्क साधा है। कांग्रेस हाईकमान बीजेपी में चल रही गुटबाजी पर न सिर्फ नजर बनाए हुए है, बल्कि नाराज नेताओं से संपर्क भी कर रही है।