Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: गंगा के तट, जो कभी साधकों की तपस्थली हुआ करते थे, वो अब दारू पार्टी और अय्याशी का अड्डा बनकर रह गए हैं। पर्यटन से सरकार को राजस्व तो मिल रहा है, लेकिन इसकी कीमत न सिर्फ प्रकृति को बल्कि हमारी संस्कृति को भी चुकानी पड़ रही है। मामला हरिद्वार का है। यहां हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर शुक्रवार रात कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया। हुड़दंगी युवक नशे में धुत होकर डीजे पर अश्लील गीत बजाकर डांस कर रहे थे। शराब का सुरूर सिर पर चढ़ने लगा तो लड़के कपड़े उतार कर नाचने लगे, हंगामा करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को खदेड़ दिया। घटना शुक्रवार रात की है। रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच 12 से ज्यादा युवक मालवीय घाट पर अर्द्धनग्न होकर डीजे पर नाच रहे थे। सभी शराब के नशे में धुत थे.