Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार....साधकों की नगरी .. वह नगरी जो कभी आध्यात्मिकता के लिए जानी जाती थी अब लोगों के हुड़दंग का स्थान बन चुकी है। गंगा किनारे दारू पीकर अश्लीलता फैला रहे लोगों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है। बाहरी राज्यों से पर्यटकों का जमावड़ा यहां लग जाता है और लोग बेकाबू होकर गंगा घाट के किनारे हुड़दंग मचाने और अश्लीलता फैलाने में लग जाते हैं। कल की तो बात है। हरिद्वार में हर की पैड़ी के मालवीय घाट पर कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग मचाया गया और नशे में धुत होकर वे डीजे पर अश्लील गीत में डांस करने लगे। केवल इतना ही नहीं युवक कपड़े उतार कर भी नाचने लगे और अश्लीलता फैलाने लगे। इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी खबर दी और पुलिस ने मालवीय घाट पर अर्धनग्न होकर डीजे पर नाच रहे 12 से अधिक युवकों को वहां से खदेड़ा। इस खबर को भी ज्यादा समय नहीं हुआ था कि हरिद्वार में हुड़दंग मचाने की एक और खबर सामने आ रही है। हर की पैड़ी पर चोली के पीछे गाने के डांस करने के बाद अब हरिद्वार की हर की पैड़ी का ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा किनारे बर्थडे पार्टी कर रहे हैं। आगे देखिए वीडियो