Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: जिम कार्बेट पार्क से एक सुखद खबर सामने आ रही है। जिम कॉर्बेट पार्क में पहली बार सफेद हिमालयन बुलबुल नजर आई है जिसके बाद पार्क के अधिकारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसी के साथ में कॉर्बेट के अधिकारी सफेद हिमालयन बुलबुल देखकर आश्चर्यचकित भी हो रखे हैं क्योंकि इससे पहले पार्क के अंदर सफेद बुलबुल की प्रजाति का कोई सबूत नहीं मिला था। बता दें कि पार्क प्रशासन को जिम कॉर्बेट में सफेद हिमालयन बुलबुल की मौजूदगी की खबर पर्यटकों को सफारी करवा रहे नेचर गाइड ने दी है। ढेला जोन में नेचर गाइड पर्यटकों को सफारी करवा रहे थे और तभी उनको सफेद हिमालयन बुलबुल नजर आई जिसके बाद उन्होंने पार्क प्रशासन को इस बारे में सूचित किया। जिम कॉर्बेट पार्क के अंदर सफेद हिमालयन बुलबुल की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद अधिकारी दंग हो रखे हैं और अब जल्दी सफेद हिमालयन बुलबुल पर शोध कराया जाएगा। पार्क के निदेशक राहुल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सफेद बुलबुल की मौजूदगी की खबर 2013 बैच के गाइड सचिन चौहान ने उनको दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सफेद बुलबुल पर शोध कराया जाएगा।