Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड की कमान संभालते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ बड़े फैसले लिए। लग रहा है कि वो जनता के दर्द को भी समझ रहे हैं। अब ताजा घटनाक्रम देखिए…रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 साल का बच्चा हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज तुरंत करवाना था क्योंकि पहले बच्चे को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी और उसे इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स भिजवाना था। अस्पताल प्रशासन और परिजनों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई थी। जब ये बात सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल अपना हेलीकॉप्टर श्रीनगर भिजवाया। वहां से बच्चे को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग में एक कार अलकनंदा नदी में गिर गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसी हादसे में 5 साल का हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत मेंं बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे राज्य सरकार के हेलीकाॅप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार सिर की चोट की वजह से गंभीर रूप से घायल 5 वर्षीय हर्षित की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे को एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1 हफ्ते बढ़ा कर्फ्यू, जारी हुई गाइडलाइन..दो मिनट में पढ़ लीजिए