मुख्यमंत्री ने अपने पास से भारी भरकम विभागों के बोझ हटाए हैं और जैसा पहले माना जा रहा था उसके मुताबिक मंत्रियों में अहम विभाग बांटे हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: CM Pushkar Singh Dhami distributed portfolios to ministers
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास से भारी भरकम विभागों के बोझ हटाए हैं और जैसा पहले माना जा रहा था उसके मुताबिक मंत्रियों में अहम विभाग बांटे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन , औद्योगिक विकास, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन विभाग रखे हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिचाई, जलागम, प्रबंधन, संस्कृति, धर्म एवं पर्यटन तथा लोक निर्माण विभाग सौंपे गए हैं।
मंत्री हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा ऊर्जा विभाग सौपे गए हैं।
बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली के लिए चलने लगी रोडवेज बसें, किराया भी जान लीजिए
मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन तथा आबकारी विभाग सौंपे गए हैं।
मंत्री विशन सिंह चुफाल को पेयजल ग्रामीण निर्माण और जनगणना विभाग सौंपे गए हैं।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सौंपे गए हैं
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा बेसिक तथा माध्यमिक खेल एवं युवा कल्याण पंचायती राज एवं संस्कृति शिक्षा विभाग सौपे गए हैं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण औद्योगिक विकास लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपे गए हैं।
कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिले हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास पशुपालन विकास एवं मत्स्य पालन विभाग सौंपे गए हैं।
कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को पुनर्गठन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्राम विकास विभाग सौपे गए हैं