Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार.... यहां इंसानियत शर्मसार हुई है। हरिद्वार से दुष्कर्म की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। हरिद्वार में एक महिला संत ने पुलिस कांस्टेबल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर श्यामपुर पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि महिला ने जिस कॉन्स्टेबल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह वर्तमान में टिहरी जिले में तैनात है और मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। पीड़िता हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर में स्थित आश्रम की संचालिका हैं। 47 साल की महिला संत ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि कुंभ मेले के दौरान टिहरी जिले से ड्यूटी पर पुलिस कांस्टेबल दिलीप सिंह से उनकी मुलाकात हरिद्वार के आश्रम में हुई थी। इसके बाद दिलीप सिंह ने उनके ही आश्रम में कमरा लेकर उनके साथ रहने की बात कही और महिला संत ने इस पर सहमति जताते हुए कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह को एक कमरा दे दिया और महिला के आश्रम में कमरा मिलने के बाद कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह वहीं पर रहने लगा। आगे पढ़िए