Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हैं तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। यह बात तो आपको पता होगी कि अब तक उत्तराखंड से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज को हरियाणा का चक्कर लगाना पड़ रहा था। इसकी वजह यह थी कि उत्तर प्रदेश में अभी तक उत्तराखंड रोडवेज को वाया यूपी दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी थी पुलिस डॉग लेकिन अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज की बसों को हरियाणा के रास्ते होकर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश से अनुमति मिलने की उम्मीद थी क्योंकि भूतपूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस बारे में बात की थी। अब तक उत्तराखंड से दिल्ली के लिए बस है हरियाणा होते हुए जा रही थी। इससे यात्रा का समय भी लंबा लग रहा था और किराया भी ज्यादा लग रहा था। लेकिन अब अनुमति मिलने के बाद रोडवेज और यात्रियों दोनों को ही आराम मिलेगा। उत्तराखंड रोडवेज की कोशिश है कि आज से ही कम से कम हर डिपो से 2 से 3 बसें दिल्ली के लिए रवाना की जाए। कुल मिलाकर कहें तो अब आपको उत्तराखंड से दिल्ली हरियाणा होते हुए नहीं बल्कि यूपी के रास्ते ही होते हुए जाना पड़ेगा। इससे आपका समय भी बचेगा और किराया भी कम लगेगा।