Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड.. लंबे समय से राजनैतिक अस्थिरता से जूझ रहे प्रदेश को पुष्कर सिंह धामी के रूप में नए मुख्यमंत्री मिले। बीते कुछ महीनों से यहां चुटकी बजाते ही सरकारें बदल रही हैं। 4 महीने के अंतराल में उत्तराखंड को दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन का सामना करना पड़ा। बीते शनिवार को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया। हालांकि भाजपा के इस निर्णय से कई बड़े नेताओं के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। वहीं मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही युवा पुष्कर सिंह धामी ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चेहरे और अधिक लटक गए। मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव का कार्यभार सुखवीर सिंह संधू को सौंप दिया। जी हां, मुख्यसचिव पद पर बदलाव के बाद ओमप्रकाश का चेहरा मायूस नजर आया। बीते मंगलवार को बेहद दुखी मन से उन्होंने यह कार्यभार सुखवीर सिंह संधू को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही में फेरबदल को लेकर अपने विचार पहले से ही स्पष्ट कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के साथ ही मुख्य सचिव के पद में बदलाव कर उन्होंने यह साबित भी किया है। वहीं प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर बदलाव के बाद अब पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े बदलाव को लेकर भी चर्चाएं चलने लगी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस आलाकमान में बदलाव जल्द ही हो सकता है। आगे पढ़िए