Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार, यहां लोग शांति, सुकून और मां गंगा के दर्शनार्थ आते हैं। लेकिन क्या करें ऐसे लोगों का जो अपनी मस्ती और पार्टी के लिए इस पवित्र जगह को बदनाम कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हरियाणा के 6 लोग गंगा किनारे हुक्का पार्टी करते हुए पकड़े गए हैं। बस फिर क्या था..गंगा सभा के पदाधिकारियों ने इन सभी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। ये वीडियो हर की पैड़ी का है, यहां हरियाणा के यात्रियों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जब गगा सभा के पदाधिकारियों को इस बात का पता चला, तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही मौके पर ही उनका हुक्का तोड़ दिया गया। हर की पैडी स्थित घंटाघर मालवीय द्वीप घाट पर इस तरह की ओछी हरकत की जा रही थी। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली, ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय कहना है कि हे 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में जो भी व्यक्ति मर्यादा के साथ खिलवाड़ करेगा ,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखिए वीडियो...