डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें यूपी, हरियाणा और पंजाब भेजा गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 2 crore robbery in Haridwar
हरिद्वार: मैदानी जिले हरिद्वार में दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज डकैती को छह-सात बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। बीते दिन बदमाश मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में दाखिल हुए और सबको हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। शोरूम मालिक, गार्ड और स्टाफ के सभी लोगों को बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी नकदी और जेवरात समेट कर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। दिन दहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती की वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां शंकर आश्रम के पास ज्वालापुर निवासी निपुण गुप्ता का मोरातारा नाम से ज्वैलर्स शोरूम है। गुरुवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में आए। ये काउंटर पर बैठकर आभूषण देखने लगे। इसके तुरंत बाद तीन और बदमाश शोरूम में घुस आए। शोरूम का गार्ड उदयवीर शर्मा तीनों बदमाशों को ग्राहक समझकर सैनेटाइजर देने लगा। तभी पीछे से एक बदमाश और आया, इसने गार्ड की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। दूसरे बदमाशों ने भी हथियार तानकर शोरूम के मालिक, स्टाफ की तीन लड़कियों और एक युवक को निशाने पर ले लिया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: गांव में बिना मिट्टी के सब्जियां उगा रहा है ये नौजवान, लाखों में कमाई..देखिए वीडियो
हथियारों के दम पर आरोपी इन सभी को किचन और ऑफिस में ले गए। वहां सभी के हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश पीठ पर बैग लगाकर आए थे। सबको बंधक बनाने के बाद उन्होंने बैग में ही आभूषण और नकदी भरी और आराम से फरार हो गए। बाद में स्टाफ के लोगों ने किसी तरह एक-दूसरे के हाथ खोले और पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, एसपी और सीओ सिटी समेत सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मालिक निपुण गुप्ता के मुताबिक बदमाश करीब दो करोड़ के जेवरात और नकदी ले गए। घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी करा कर अभियान भी चलाया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है। ये टीमें यूपी, हरियाणा, पंजाब के लिए रवाना हो गई हैं। एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए ज्वालापुर कोतवाल को सात दिन का समय दिया गया है। खुलासा न होने की स्थिति में प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।