उत्तराखंड: दहेजलोभी पति ने पार की बेशर्मी की हदें, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सास को भेजा

आरोपी युवक अपनी पत्नी पर दहेज लाने का दबाव बना रहा था। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सास के मोबाइल पर भेज दिया। पीड़ित ने और भी कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
haridwar news: Husband made video of wife in Haridwar
Image: Husband made video of wife in Haridwar

हरिद्वार: किसी ने सच ही कहा है, आज के वक्त में इंसान से खतरनाक जानवर कोई नहीं। अपने स्वार्थ के लिए कुछ लोग इस हद तक गिर जाते हैं कि रिश्तों की मर्यादा को ही दांव पर लगा देते हैं। हरिद्वार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभी पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी का अश्लील वीडियो सास के फोन पर भेज दिया। घटना से आहत पत्नी ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला सिडकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि इसी साल 27 फरवरी 2021 को उसकी शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी रिजवान से हुई थी। शादी में उसकी मां ने काफी साजो-सामान तोहफे के रूप में दिया था। शादी धूमधाम से हुई थी, जिस पर लाखों का खर्चा आया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कैंपटी फॉल जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें, भारी भीड़ देखकर प्रशासन ने बनाया कड़ा नियम
अपनी हैसियत के मुताबिक मायकेवालों ने ससुराल वालों की हर इच्छा पूरी की, लेकिन ससुराल वाले लालची निकले। शादी के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी पर और दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़ित विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़ित ने अपने पति पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि शादी के बाद पति उसे गुजरात ले गया, वहां पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और समुद्र में फेंकने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी है। दहेज के लिए आरोपी पति इस हद तक गिर गया कि उसने पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सास को भेज दिया। अब पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।