Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आपको सड़क पर यातायात नियम तोड़ते हुए कोई दिखता है तो अब आप आइज एप का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्ति का चालान करा सकते हैं। आपको सिर्फ संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ते हुए फोटो या वीडियो इस एप पर अपलोड करनी होगी, जिसके बाद पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसों को कम करने के लिए पुलिस, सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद हादसे कम नहीं हो रहे हैं। कई बार ये भी देखा जाता है कि लोग बाइक या कार सवार के नियम तोड़ने की शिकायत पुलिस से करते हैं। पुलिस के पास कोई साक्ष्य न होने पर उनका चालान नहीं हो पाता है।