Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पुलिस को लेकर आम लोगों के मन में डर वाली छवि थी, लेकिन कोरोना काल में हमें ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलीं, जिन्होंने पुलिस की छवि पूरी तरह बदल कर रख दी। ऋषिकेश से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां उत्तराखंड पुलिस के एक उपनिरीक्षक मुसीबत के वक्त में एक महिला पर्यटक के लिए जीवन रक्षक बन गए। गर्भपात की वजह से महिला पर्यटक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। समय पर ब्लड नहीं मिलता तो उसकी जान पर बन आती। पराए राज्य में फंसे परिजन बुरी तरह घबराए हुए थे। उनकी दिक्कतें देख ऋषिकेश कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने रक्तदान करने की बात कही। बीपी हाई होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिसकर्मी ने कुछ घंटे इंतजार करने की बात कही। बीपी नॉर्मल होने पर उन्होंने ब्लड डोनेट किया और इस तरह महिला पर्यटक की जान बच गई।