उत्तराखंड रोजगार समाचार: वन विभाग में 850 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

जल्द ही शुरू होगी वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया। डीएफओ द्वारा की जाएंगी भर्तियां
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand forest department recruitment: Forest Guard Recruitment in Uttarakhand Forest Department
Image: Forest Guard Recruitment in Uttarakhand Forest Department

देहरादून: राज्य के युवाओं के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जल्द ही वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। दरअसल उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक में इसका निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वन विभाग में कई पद रिक्त चल रहे हैं और वे पद भरने बाकी हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जल्द से जल्द खाली पदों को भरने की वजह से आयोग के जरिए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती समय पर करा पाना कठिन हो रहा है और इसलिए यह तय हुआ है की फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती आयोग की जगह विभागीय स्तर से होगी और इसके लिए सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा और यह भर्ती डीएफओ करेगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब मसूरी जाने के लिए आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़िए पूरी गाइडलाइन
वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती के अलावा वन मंत्री हरक सिंह रावत ने हरेला पर 8.75 लाख पौधों का रोपण करने के आदेश दे दिए हैं। वन विभाग ने इस वर्ष एक करोड़ 37 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जायका, कैंपा, ग्रीन इंडिया मिशन, नमामि गंगे समेत विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर में 13970.51 हेक्टेयर भूमि पर 137.33 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें बांज, फलियाट, बुरांश, देवदार, तुन, उतीस, हरड़, बहेड़ा, आंवला, तेज पत्ता, भीमल, तिलोन, कंजू आदि को शामिल किया गया है। वन मंत्री ने बताया कि इस बार पौधारोपण कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इन पौधों का रोपण संस्थाओं की मदद से करवाया जाएगा। इसी के साथ लंबित ड्यूटी के दौरान मारे गए वन कर्मियों को 15 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और 1 माह का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। इसी के साथ राज्य के सक्रिय 5000 वन पंचायतों एवं इको समितियों के खाते में न्यूनतम 1 लाख की धनराशि डाली जाएगी।