Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: अनलॉक में मिली ढील के बाद नैनीताल में उमड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने खुद सुरक्षा की कमान संभाली हुई है। पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद शनिवार को डीएम चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निजी कार में सवार होकर शहर की व्यवस्था का जायजा लिया। वो पुलिस की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान डीएम निजी कार से अस्थाई पार्किंग की तरफ भी गए, जहां एक जवान ने उनकी कार को रोक दिया। पहले तो जवान कार में बैठे डीएम को पहचाना नहीं, लेकिन बाद में डीएम की मौजूदगी को देखने के बाद जवान ने देर किए बगैर उन्हें सैल्यूट किया। पुलिस के चेकिंग अभियान से डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल खुश दिखे। शनिवार को वो आम आदमी बनकर शहर में पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को चेक करने निकले थे। आगे पढ़िए