Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसून अपने साथ आपदा लेकर आता है। बारिश होती है तो यहां के लोग खुशी से झूमते नहीं, डर से सहम जाते हैं, और ये हर साल होता है। इस बार भी यही हो रहा है, पहाड़ में बारिश शुरू होते ही इससे होने वाली तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। बीती रात बागेश्वर में भी यही हुआ। यहां अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दब गया। कपकोट में हुई इस घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मौके से हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हादसे में मारे गए लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आपदा के सैलाब ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में घर में रहने वाले पति-पत्नी और उनके 7 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है.