Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जगह-जगह भारी बारिश के बाद भूस्खलन और जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ सड़कें अवरूद्ध हैं, जिस वजह से कई लोग बीच में ही फंस गए हैं। इस बीच उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। 13 जुलाई के लिए मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के अनेक स्थानों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर उत्तराखंड के 3 जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, तथा पिथौरागढ़ जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश की भी संभावना है। आगे पढ़िए