Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े मुद्दों पर बात की। ये मुलाकात कई मायनों में बेहद खास रही। रिश्तों की गर्माहट का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मुलाकात के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय तय हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे तक बातचीत करते रहे। दिल्ली दौरे पर सीएम के साथ अधिकारियों की एक टीम भी मौजूद रही। जिसमें मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान पीएम से कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की स्थापना करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में हेल्थ सेक्टर में सुधार के लिये अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं हैं। एम्स ऋषिकेश केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण देन है। ऐसा ही संस्थान कुमाऊं में भी होना चाहिए। आगे पढ़िए