Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। खासतौर पर बरसात के मौसम में हादसों की संख्या में वृद्धि होने लगती है। इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक खबर है। यहां काठगोदाम - हैड़ाखान रोड पर 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। इस हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी..सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के आगे के हिस्से को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसे किस्मत ही कहेंगे कि इस भीषण हादसे के बाद भी चालक मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है और एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला सुरक्षित है। दरअसल 108 एम्बुलेंस हैड़ाखान से गर्भवती महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी ला रही थी, इस दौरान 108 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल भेजा। शुक्र इस बात का है कि ड्राइवर को मामूली चोट लगी है जबकि गर्भवती महिला और तीमारदार सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के किमगैर गांव में बारिश का कहर, अतिवृष्टि से मकान ध्वस्त..11 लोग बेघर