Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां-गदेरे उफनाए हुए हैं। ऐसे में वाहन चलाते वक्त सावधानी नहीं बरती तो हादसा हो सकता है। ऊधमसिंहनगर में भी यही हुआ। यहां खटीमा में दोस्त संग माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन करके लौट रही युवती की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवती अपने दोस्त संग बाइक पर सवार होकर वापस लौट रही थी। तभी बाइक हादसे का शिकार हो गई। युवक और युवती, दोनों ही पानी के बहाव में बहने लगे। इस दौरान युवक किसी तरह तैरकर बच निकला, लेकिन युवती पानी के बहाव में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान 22 साल की आरती के रूप में हुई। वो नैनीताल की रहने वाली थी।