Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जोर-शोर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। चुनाव की रणनीति को लेकर सोमवार को बीजेपी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जहां 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए बीजेपी ने नारा भी दिया। बीजेपी आगामी चुनाव में 'युवा मुख्यमंत्री 60 प्लस' नारे के तहत जनता के बीच जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से राज्य के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत मदद मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। हमारे पास विश्व का सबसे प्रभावशाली नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के हित के लिए वह किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।