उत्तराखंड: 24 घंटे भी नहीं टिक पाए CM धामी के 3 PRO..1 ही दिन में हटाए गए

24 घंटे भी नहीं टिक पाए सीएम के पीआरओ, कल ही नियुक्त किए गए सीएम के 3 पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स को आज हटा दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pushkar Singh Dhami PRO: 3 PRO of Pushkar Singh Dhami removed
Image: 3 PRO of Pushkar Singh Dhami removed

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सियासी गलियारों में तेज हलचल देखने को मिल रही है। चुटकी बजाते ही यहां कुछ न कुछ बदल ही जाता है। चाहे वो सरकार हो या सरकारी कर्मचारी। अब देखिए न, कुछ ही दिनों पहले नवयुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली। कल उनके लिए 3 पब्लिक रिलेशन ऑफिसर भी नियुक्त किए गए। मगर आज उनको भी निकाल दिया गया। सीएम के लिए नियुक्त पीआरओ ऑफिसर 24 घंटे भी टिक नहीं पाए। इसका कारण तो किसी को भी नहीं पता मगर उत्तराखंड में वर्तमान में सीएम के लिए नियुक्त 3 पीआरओ को हटाने के आदेश जारी होने के बाद से राजनीतिक गलियारे में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कल यानी कि 13 जुलाई को राजेश सेठी, मुलायम सैन्य रावत और सत्यपाल सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स के पद पर तैनात किया गया। इस बात को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि आज इन तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश आ गया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय में 3 जनसपंर्क अधिकारियों के पद पर।तैनाती के आदेश को निरस्त किया जाता है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर ऐसा क्या हो गया था कि तैनाती के 24 घंटों के भीतर ही मुख्यमंत्री के तीनों पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स को हटाना पड़ा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज 44 लोग कोरोना पॉजिटिव, 144 लोग स्वस्थ