Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। युवाओं को प्रदेश में होने वाली भर्तियों में एक साल की छूट दी जाएगी। यह फैसला 30 जून 2022 तक लागू होगा। बुधवार को धामी सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। बैठक में कहा गया कि कोविड की वजह से कई जगह भर्ती परीक्षा नहीं हो पा रही हैं, इसलिए युवाओं को भर्ती में एक साल की छूट दी जाएगी। इसका फायदा उन अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो पहले ही फॉर्म भर चुके हैं। ये व्यवस्था 30 जून 2022 तक लागू रहेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में 11 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से आठ प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। कैबिनेट के इन फैसलों में कैम्पा बजट को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।