उत्तराखंड: यूनिवर्सिटी से रिटायर प्रोफेसर की झील में मिली लाश..मचा हड़कंप

प्रो. एनएस राणा की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। गुरुवार को वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। बाद में उनकी मौत की बुरी खबर घर आई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Found in Naini lake Prof ns rana body: Found in Naini lake Prof ns rana body
Image: Found in Naini lake Prof ns rana body

नैनीताल: खूबसूरत तालों का शहर नैनीताल। गुरुवार को दिन की शुरुआत के साथ यहां से एक बुरी खबर आई। ठंडी रोड पाषाण देवी मंदिर के पास राहगीरों ने एक शव को झील में उतराते देखा। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने शव को करीब से देखा तो उनके होश उड़ गए। मरने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि डीएसबी के रिटायर्ड प्रोफेसर एनएस राणा थे। प्रोफेसर राणा रैम्जे अस्पताल क्षेत्र में रहते थे। घटना सुबह साढ़े दस बजे की है। मल्लीताल से तल्लीताल आ रही डीएसबी परिसर की दो छात्राओं ने पाषाण देवी मंदिर के पास नैनी झील में प्रोफेसर राणा का शव उतराते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने मरने वाले शख्स की शिनाख्त प्रो. एनएस राणा के रूप में की। शव के पास से मास्क, रुमाल और 1250 रुपये बरामद हुए हैं। प्रोफेसर राणा की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में 600 एकड़ जमीन पर होगा खास काम, CM धामी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को बताया प्लान
परिजनों ने बताया कि प्रो. एनएस राणा डीएसबी के डायरेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। वो कॉमर्स के प्रोफेसर थे। 12 साल पहले वो रिटायर हो गए थे। प्रो. राणा रोज मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। गुरुवार को भी वो मॉर्निंग वॉक पर गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी मौत की खबर घर आ गई। परिजनों ने बताया कि वो हार्ट के मरीज थे। पुलिस ने भी झील किनारे बैठे होने के दौरान अटैक या बेहोशी आने से उनके झील में गिरने की संभावना जताई है। प्रो. एनएस राणा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। तमाम संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बहरहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।