Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसों की खबरों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आए दिन प्रदेश में बेकसूर सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा मासूम और बेगुनाह लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है। तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है। नैनीताल में एक मासूम की जिंदगी का भी अंत ऐसा ही दर्दनाक और खौफनाक तरीके से हुआ जिसको सुनकर आप भी सिहर उठेंगे। नैनीताल के बनभूलपुरा में एक वाहन ने 7 साल के मासूम बच्चे को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक होती हो गई और मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसी के साथ में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका वाहन भी सीज कर लिया। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षित से जानकारी देते हैं।