Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से आए दिन सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही करना घातक साबित हो रहा है। हरिद्वार में हुए एक सड़क हादसे में एक परिवार की दुनिया ऐसे ही उजड़ गई है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली में तैनात सिपाही धीर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब वे ड्यूटी से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। हादसे के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है। पुलिस सिपाही के घर में उनकी मृत्यु के बाद से कोहराम मचा हुआ है। अपने पिता का इंतजार कर रहे बच्चों के लिए यह जान पाना कितना कठिन होगा कि उनके सिर के ऊपर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ चुका है। मृतक सिपाही की पत्नी बार-बार खुद को दिलासा दे रही हैं मगर उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। आखिर किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि धीर सिंह अब कभी अपने घर नहीं लौटेंगे।