Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। जगह-जगह से भूस्खलन बिजली गिरने और नदियों के अति प्रवाह की खबरें सामने आ रही है। हालांकि अभी भी 3 दिन तक उत्तराखंड को कोई राहत नहीं मिलने वाली। 16 जुलाई, 17 जुलाई और 18 जुलाई को उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 16 जुलाई को 2 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में गर्जना के साथ बौछार हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं नदियों का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है और इससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी और नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की भीषण हादसे में मौत, ड्यूटी के बाद बच्चों से मिलने जा रहा था जवान