उत्तराखंड: 500 रुपये में पटवारी ने बेच दिया ईमान, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

लक्सर के पटवारी का 500 रुपए की रिश्वत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल,जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दिए पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
haridwar news: Bribery Patwari suspended in Haridwar
Image: Bribery Patwari suspended in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में हाल ही में पटवारी का 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद डीएम ने कड़ी कार्यवाही करते हुए पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि हरिद्वार के लक्सर तहसील में पटवारी संदीप कुमार का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पटवारी किसी शख्स से काम के बदले 500 लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोगों द्वारा पटवारी और प्रशासन की जमकर आलोचना की जा रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आरोपी पटवारी पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनको सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं और इसी के साथ में इस मामले में उन्होंने उप जिला अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी है और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की भीषण हादसे में मौत, ड्यूटी के बाद बच्चों से मिलने जा रहा था जवान
चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। मामला हरिद्वार जिले के लक्सर का हैम हाल ही में लक्सर तहसील में पटवारी संदीप कुमार का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह किसी शख्स से एक काम के बदले 500 रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जिलाधिकारी श्री रविशंकर ने तुरंत ही इस पर कार्यवाही करते हुए पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके संज्ञान में आया। इस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने आरोपी पटवारी को सस्पेंड कर दिया है और इसी के साथ उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट लक्सर के उप जिला अधिकारी से मांगी है।