Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मरने वाला युवक राजमिस्त्री का काम करता था। हत्याकांड के बाद से उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक फरार है, पुलिस को उस पर हत्या का शक है। फरार पड़ोसी की तलाश की जा रही है। घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र की है। जहां चकराता रोड के पास मित्र लोक कॉलोनी में राजमिस्त्री का काम करने वाला अनिल अपने परिवार संग रहता था। परिवार में पत्नी और 10 साल का बेटा है। अनिल के ही पड़ोस में शिवा नाम का युवक भी रहता है, जो मजदूरी करता है। शुक्रवार को मृतक अनिल की पत्नी सुबह काम पर गई हुई थी। घर में अनिल और शिवा एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।