उत्तराखंड: आज से 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग ने 17 जुलाई और 18 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश और गर्जना के साथ बौछार की संभावना जताई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun Heavy Rain: Heavy rain in Dehradun, Nainital on July 17
Image: Heavy rain in Dehradun, Nainital on July 17

देहरादून: उत्तराखंड में रहने वाले लोग 17 जुलाई और 18 जुलाई को सावधान रहें। दरअसल मौसम विभाग ने 17 जुलाई और 18 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश और गर्जना के साथ बौछार की संभावना जताई है। 17 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 18 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं नदियों का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है और इससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी और नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।हमारी आप से अपील है कि 2 दिन सावधान रहें.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खुल उठे देव वृक्ष कदंब के फूल, इसमें छुपा है कई गंभीर बीमारियों का इलाज