Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला रामनगर के कोटाबाग का है। जहां पातली गांव के ग्राम प्रधान का शव संदिग्ध हालत में मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान जगदीश सती पुत्र ख्याली सती 30 साल के थे। उनकी लाश घर से करीब 60 मीटर दूर एक खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घरवाले रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक जगदीश सती के चाचा मदन सती ने अपने भतीजे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जगदीश की शादी नहीं हुई थी। उसका गांव की ही रहने वाली एक लड़की से पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।