Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी का हिंडोलाखाल पुलिस थाना। यहां के एसओ जितेंद्र कुमार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खूब सक्रिय रहे हैं। उनकी टीम ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध शराब को ढोने वाले कई वाहनों को सीज किया, लेकिन दो दिन पहले जितेंद्र कुमार का एक ऐसा कारनामा सामने आ गया, जिसने उन्हें हीरो से जीरो बना दिया। उनका अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से वसूली और शराब मंगवाने का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट ने उन्हें निलंबित कर दिया। उनकी जगह पर बलदेव कंडियाल को थाना हिंडोलाखाल का इंचार्ज बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो के आधार पर एसएसपी ने ये कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में एसओ जितेंद्र कुमार की ओर से किसी भंडारी नाम के व्यक्ति से शराब और हफ्ता वसूली के बारे में बातचीत की जा रही है।