Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: डिप्रेशन... सुनने में यह महज एक मानसिक बीमारी लगती है मगर डिप्रेशन कितना घातक साबित हो सकता है यह उन लोगों से पूछिए जिन्होंने अपने परिजनों को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है। खासकर कि युवा वर्ग तेजी से डिप्रेशन की ओर जा रहा है। मानसिक तनाव, नौकरी न मिलने की चिंता और कैरियर की चिंता इस हद तक युवाओं को खा रही है कि वे न चाहते हुए भी तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं और नतीजन वे डिप्रेशन में जा रहे हैं और आखिरकार सुसाइड कर अपनी जिंदगी का अंत कर रहे हैं। मेंटल हेल्थ पर बात करना है इस समय कितना जरूरी है यह केवल वही लोग बता पाएंगे जो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। नैनीताल के रामनगर में एक युवक की जिंदगी का अंत भी कुछ इसी तरह हुआ। नैनीताल के रामनगर में स्थित रानीखेत रोड पर एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तमाम कोशिशों के बावजूद युवक का चयन सेना में नहीं हो पाया जिसके बाद से ही युवक डिप्रेशन में चल रहा था और आखिरकार हताश होकर युवक ने अपनी जिंदगी अंत करने का फैसला लिया और पेड़ से लटक कर मौत को गले लगा लिया।