आज देहरादून समेत 4 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भी आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दी मौसम से संबंधित जानकारी.
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand

देहरादून: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में देहरादून में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बरसात के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। देहरादून में आज तापमान 29 डिग्री अधिकतम एवं 24 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावनाएं भी मौसम विभाग ने जताई हैं। बता दें कि देहरादून समेत अन्य जिलों में बीते कुछ दिनों से एक बार फिर गर्मी और उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा मगर कल शाम से ही देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में मौसम बदल गया और बरसात होने लगी। हरिद्वार में कल शाम से ही झमाझम बरसात का सिलसिला जारी है। आज सुबह भी देहरादून सहित अन्य सभी इलाकों में रुक-रुक के बरसात जारी है।देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के लिए मौसम विभाग का कहना है कि यहां मूसलाधार बारिश के साथ साथ बिजली भी गिर सकती है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 27 जुलाई तक बढ़ाया जा सकता है कर्फ्यू
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। बीते शनिवार से हो रही भारी बरसात के कारण देहरादून की कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया। रात तकरीबन पौने 9 बजे से दून में हुई भारी बारिश के कारण घंटाघर, सहारनपुर चौक सहित तमाम सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कई क्षेत्रों की दुकानें एवं घरों के अंदर पानी घुस गया। रिस्पना और बिंदाल नदी में उफान आने के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने और लौटकर उनको सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। हरिद्वार में भी बीती शनिवार की रात को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ मजदूर टापू पर फंस गए जिसके बाद पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचा लिया नहीं। बरसात के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने का सिलसिला भी जा रही है। बीते शनिवार को बरसात के कारण हुए भूस्खलन से 47 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।