हरिद्वार: हरिद्वार में बीते शनिवार से तेज बरसात का सिलसिला जारी है और बरसात के कारण वहां पर स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ रखी हैं। हरिद्वार में जगह-जगह जलभराव हो रखा है।लोगों के घरों और दुकानों तक पानी आ गया है। मूसलाधार बरसात के कारण गंगा नदी भी अपने उफान पर है। गंगा नदी में आए उफान के कारण हरिद्वार में कल एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हरिद्वार के लालढांग में गंगा नदी में कल शाम को 4 मजदूर फंस गए जिनको आज सुबह पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि रविवार की सुबह लगभग 6 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि नदी पर थाना श्यामपुर में पुल का निर्माण कार्य कर रहे 4 मजदूर नदी के बीच में टापू पर फंस गए जिसके बाद तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला।हरिद्वार के श्यामपुर में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पुल का निर्माण चल रहा है। बीते शनिवार की रात को पुल का निर्माण कार्य कर रहे 4 मजदूर नदी के बीच में टापू पर सो गए और रात को अचानक ही मूसलाधार बरसात होने के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद चारों मजदूर वहीं पर फंस गए।