दो दिनों से जारी बारिश के चलते प्रदेश में 315 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। हालांकि सोमवार शाम तक इनमें से कई सड़कें खोल दी गईं, लेकिन ढाई सौ से ज्यादा सड़कें अब भी बंद हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand
: हर साल की तरह इस बार भी यही हो रहा है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही सड़कों की शक्ल में हो रहा ‘विकास’ सैलाब में बह गया। सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीते दो दिनों से जारी बारिश के चलते प्रदेश में 315 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। हालांकि सोमवार शाम तक इनमें से कई सड़कें खोल दी गईं, लेकिन ढाई सौ से ज्यादा सड़कें अब भी बंद है। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सोमवार को कुल 179 सड़कें बंद हुई, जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 315 पहुंच गई। सोमवार शाम तक विभाग ने 65 सड़कों को खोल दिया था, जिसके बाद इन पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन हालात फिर भी सुधरे नहीं हैं। पहाड़ में जगह-जगह फंसे यात्री अब भी 250 से ज्यादा सड़कों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - जाको राखे साईयां..उत्तरकाशी आपदा के बीच चमत्कार, जिसके बचने की उम्मीद न थी, वो लौट आया
राज्य में बंद पड़ी सड़कों में नेशनल हाईवे से लेकर राज्यमार्ग तक शामिल हैं। एक नेशनल हाईवे पर आवाजाही बाधित है, जबकि 20 राज्यमार्ग बंद हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 124 सड़कें बंद चल रही हैं। इसके अलावा राज्य में लोनिवि की कुल 126 सड़कें बंद हैं। लोनिवि अधिकारियों के मुताबिक सड़कों को खोलने के लिए 374 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। पहाड़ में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से सड़कों को खोलने में परेशानी हो रही है। जाते-जाते आपको मौसम का हाल भी बता देते हैं। प्रदेश में आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 22 जुलाई तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी, इसलिए सतर्क रहें।