उत्तराखंड: चलती कार पर ऊपर से गिरा विशालकाय पत्थर, पति की मौत..पत्नी की हालत गंभीर

पहाड़ से एक विशालकाय पत्थर कार पर आगरा। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कार की हालत कैसी हो गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
nainital news: Boulder fell on car in Nainital
Image: Boulder fell on car in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के दौरान लोगों को कई तरह की मुसीबतों को झेलना पड़ रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इस वजह से कई जगह सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। पहाड़ों से सड़क पर पत्थर गिर सकते हैं। ऐसा ही एक नजारा है नैनीताल जिले में देखने को मिला है। नैनीताल जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहा था। इस दौरान पहाड़ से एक विशालकाय पत्थर कार पर आगरा। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कार की हालत कैसी हो गई है। पत्थर गिरने से मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल लाया गया है। आपको बता दें कि इस वक्त पहाड़ों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से पत्थर गिरने और सड़कें अवरूद्ध होने की खबरें भी सामने आने लगी है। हमारी आप से अपील है कि बारिश के दौरान संभाल कर चले हैं और अपना ध्यान रखें।



यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 15 दिन पहले बेटी के साथ गांव आई थी रितु, बादल फटने से हुई दर्दनाक मौत