उत्तराखंड: गंगा किनारे दारू पीकर मर्यादा लांघ रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

हर की पैड़ी पर दारू पी कर बवाल काट रहे थे हरियाणा के 9 युवक, पुलिस ने सिखाया सबक, सभी का कटा चालान। जानिए पूरा मामला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haridwar News: Police challaned youths of Haryana in Haridwar
Image: Police challaned youths of Haryana in Haridwar

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार..जो कभी संतों की नगरी हुआ करती थी अब वहां पर हुड़दंगियों का राज है। गंगा तट पर दारू पार्टी करना शोर-शराबा करना अश्लील हरकतें करना अब बेहद आम हो गया है। हरिद्वार की हर की पैड़ी से पिछले कुछ दिनों से दारू पीकर अश्लील हरकतें और हुड़दंग मचाने की कई खबरें सामने आ रही हैं। लोग बाहरी राज्यों से हरिद्वार आते हैं और यहां देर रात तक अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे लोग न केवल उत्तराखंड को दूषित कर रहे हैं बल्कि यहां की संस्कृति पर भी कीचड़ उछाल रहे हैं। हरिद्वार के कई स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ऐसे हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त हो चला है। बता दें कि हरिद्वार में इन दिनों हर की पैड़ी पर देर रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है जिसके तहत पुलिस गंगा घाटों पर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। बीते रविवार की रात को पुलिस ने गंगा घाट पर हुड़दंग मचाते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ चालान काटा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भारी बारिश से उफान पर नदियां, चेतावनी निशान के करीब गंगा..निचले इलाकों में अलर्ट
बता दें कि बीते रविवार की रात को पुलिस को यह सूचना मिली कि हर की पैड़ी पर कुछ युवक दारू पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं और अश्लील हरकत कर रहे हैं जिसके बाद ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान दीपक, दिनेश, सुरेश, अजय, संदीप, रवि, राजीव, पवन और सुरेश के रूप में हुई है। सभी युवक हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रखे हैं और हरिद्वार आकर गंगा घाट पर अश्लीलता फैला रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान काटा है। वही गंगा घाट पर गंदगी करने वाले 23 लोगों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया है। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी का कहना है कि पिछले कई दिनों से हरिद्वार में बाहरी राज्यों से हुड़दंग करने वालों की संख्या बढ़ रही है और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद हरिद्वार में ऑपरेशन मर्यादा के तहत ऐसे लोगों को पुलिस जमकर सबक सिखा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है।