उत्तराखंड: होटल में पार्टी कर रहे पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

सोमवार रात होटल में खूम जाम छलके, लेकिन थोड़ी देर बाद वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को सिहरा दिया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital News: Ex-serviceman dies in Nainital hotel
Image: Ex-serviceman dies in Nainital hotel

नैनीताल: खबर नैनीताल से है। जहां रिश्तेदारों संग होटल में ठहरे पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूर्व फौजी की मौत के बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना हल्द्वानी की है। जहां मुखानी थाना क्षेत्र के भट्ट कॉलोनी में रहने वाले 40 साल के सुरेश सिंह एक होटल में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार सुरेश सिंह दानू सेना में थे, कुछ साल पहले वो रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कॉलोनी में ही दुकान का संचालन शुरू किया था। वो एक वाहन का संचालन भी करते थे। सोमवार को सुरेश के मामा नरेंद्र सिंह बागेश्वर से हल्द्वानी आए थे। उनके साथ एक और रिश्तेदार भी था। ऐसे में मामा और भांजे ने साथ मिलकर पार्टी करने की योजना बनाई। तीनों ने नैनीताल रोड स्थित शारदा होटल में कमरा लिया और वहीं रुक गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चलती कार पर ऊपर से गिरा विशालकाय पत्थर, पति की मौत..पत्नी की हालत गंभीर
वहां तीनों ने शराब पीनी शुरू कर दी। रात साढ़े 12 बजे न जाने क्या हुआ, सुरेश सिंह की अचानक तबीयत खराब होने लगी। उसके मुंह से झाग आने लगा। ये देख रिश्तेदार बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने होटल स्टाफ की मदद से सुरेश सिंह को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन सुरेश बच नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व फौजी की मौत के बाद पुलिस उसके मामा और दूसरे रिश्तेदार को थाने ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का नहीं लग रहा। सुरेश की मौत तबीयत बिगड़ने से हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं दूसरी तरफ सुरेश सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की जांच जारी है।