उत्तराखंड: राजनीति जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज नेता अमरीश कुमार

बताया गया है कि वो दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haridwar news: Congress leader Amrish Kumar passes away
Image: Congress leader Amrish Kumar passes away

हरिद्वार: उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते देर रात निधन हो गया। बताया गया है कि वो दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। हरिद्वार में जनता के बीच अमरीश कुमार 'भाई जी' के नाम से मशहूर थे। उनका राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा है। उत्तराखंड पृथक राज्य बनने से पूर्व अमरीश कुमार को उत्तरप्रदेश विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक भी चुना गया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरीश कुमार हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अमरीश कुमार के करीबी अमन गर्ग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। निशंक ने ट्वीट में कहा कि- उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमरीश कुमार जी का निधन दुखद है। वे एक अनुभवी राजनेता थे। मैं भगवान बद्री केदार जी से पुण्य आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं। हरिद्वार की सियायत में अंमरीश कुमार एक जाना-माना चेहरा रहे हैं। उत्तराखंड पृथक राज्य बनने के बाद भी वह जन समस्याओं को लेकर काफी मुखर रहे। साल 2011 में वह सपा छोड़कर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।



यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: होटल में पार्टी कर रहे पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम