गढ़वाल: महिला ने पुल से अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मौके पर मचा हड़कंप

एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Chamoli News: woman jumped in the river in karnprayag
Image: woman jumped in the river in karnprayag

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। आखिर एक महिला को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा? वो महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी? इन सब सवालों का जवाब भी मिलना बाकी है। खबर है कि यहां एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई। लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। देखते ही देखते अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर खड़ी हो गई। इसके बाद तो मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जैसे ही नजारा देखा तो वह महिला को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। लोग महिला को पकड़ पाते, इससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। अब तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त होने पर ही महिला का असल पता चलेगा। पुल से कूदने की वजह क्या रही? इसका भी पता लगाया जा रहा है। और इस बारे में जो भी जानकारी मिलेगी हम आप तक जरूर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: राजनीति जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज नेता अमरीश कुमार