Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़ें अवरुद्द हो गई हैं । इसके अलावा कई जगहों से पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिरने की भी खबरें आ रही हैं। खासतौर पर पहाड़ीं इलाकों में बरसात के दौरान सफर करने से बचें। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि खास तौर पर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 22 जुलाई यानी गुरुवार को देहरादून और नैनीताल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग मे बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 23 जुलाई को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 जुलाई को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में भारी बारिश होगी। इसके बाद, 25 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जुलाई के बाद बारिश में और भी तेजी आ सकती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पिंडर घाटी का सपूत सड़क दुर्घटना में शहीद, कुछ वक्त पहले हुई थी सगाई