Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते समस्या पैदा हो गई है। पहाड़ में भूस्खलन से सड़कें ब्लॉक हैं तो वहीं मैदानों में जलभराव ने दिक्कतें बढ़ाई हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, बारिश का पानी घरों में घुस गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश के साथ आई मुश्किलों से राहत नहीं मिलेगी। आज नैनीताल, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी समेत चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, इसके साइड इफेक्ट भी नजर आ रहे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन उनकी मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। राज्य में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, लेकिन गढ़वाल में बारिश सामान्य से कम है।