उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा ऐलान, अब IAS अधिकारी नहीं लगा पाएंगे सोर्स-सिफारिश

इस फैसले के बाद साफ है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में बेलगाम नौकरशाही पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश में है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
IAS Officer Uttarakhand: Instructions to IAS officers in Uttarakhand
Image: Instructions to IAS officers in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला दिया है। इस फैसले के बाद साफ है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में बेलगाम नौकरशाही पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल करते हुए यह फैसला लिया है। इस फैसले की जो मोटी मोटी बात है उसके मुताबिक अब कोई भी आईएएस अधिकारी किसी तरह की सोर्स नहीं लगा पाएगा। जी हां कोई भी आईएएस अधिकारी या कर्मचारी ट्रांसफर या फिर पोस्टिंग समेत किसी भी बात के लिए सरकार पर या फिर उच्च अधिकारी पर राजनीतिक या फिर किसी भी तरह का दबाव बनाने की चेष्टा नहीं कर सकेगा। इसको लेकर सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी कर दिए हैं। समस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सरकार की तरफ से यह संदेश भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि ‘किसी भी सदस्य द्वारा अपने सेवा संबंधी प्रकरणों को लेकर अपने उच्चतर अधिकारियों पर राजनैतिक अथवा किसी भी अन्य प्रकार का दबाव बनाने की चेष्टा करना निषेध है। अतः सभी से यह अपेक्षित है कि कृपया ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स 1968 के नियम 18 का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें। साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईएएस अधिकारियों पर बड़ी नकेल कसने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बीच सड़क पर स्लिप हुई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत