Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली बस में सफर करने वालों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। पर्यटन विभाग ने देहरादून से दिल्ली के लिए वोल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी है। जी हां, अब तक दिल्ली के लिए केवल एक वॉल्वो बस भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन वॉल्वो बसों का संचालन हुआ जबकि रविवार से देहरादून से दिल्ली कुल पांच वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि दूसरी लहर के बाद से ही उत्तराखंड से अन्य राज्यों में बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था मगर अब परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही हैं और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है इसीलिए परिवहन विभाग ने कुछ दिनों पहले देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किया।वॉल्वो बसों में सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होते देख परिवहन विभाग ने देहरादून से दिल्ली कुल 5 वॉल्वो बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। आज तीन वॉल्वो बसों का संचालन शुरू होगा जबकि कल से देहरादून से दिल्ली 5 वॉल्वो बसों का संचालन शुरु होगा। आगे पढ़िए