उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने की सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड में आज से आने वाले कुछ दिन मौसम बढ़ाएगा चिंता, तेज बरसात की संभावना को देखते हुए 28 जुलाई तक जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, मुख्य मंत्री धामी ने किया प्रदेशवासियों को अलर्ट-
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand CM appeals to people to be alert
Image: Uttarakhand CM appeals to people to be alert

देहरादून: उत्तराखंड में आज से आने वाले कुछ दिन मौसम एक बार फिर से दुश्वारियां बढ़ाएगा। जी हां, मॉनसून पूरी तरह से प्रदेश में सक्रिय हो चुका है और आने वाले कुछ दिन और प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में बड़े आसमानी खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने खुद प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मौसम की जानकारी दी है और लोगों को सुरक्षित रहने की अपील भी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज से 28 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में मूसलाधार बरसात की संभावना है उसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश के साथ में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है और यही वजह है कि राज्य के सभी जिलों में 28 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लोग बेहद सावधान रहें
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को संवेदनशील इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील राजमार्गों और नदी नालों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा " मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप सभी पूर्ण सतर्कता का पालन करें। प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए "। राज्य में मौसम के कारण बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए हमारी भी आप सभी से अपील है कि जितना हो सके अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बरसात के दिनों में पहाड़ों पर तेज वाहन चलाने से बचें और लापरवाही बिल्कुल न बरतें।