आप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस अंसारी मनीष सिसोदिया से मिलने आए थे, लेकिन इस मुलाकात ने उन्हें खुशी कम, झटका ज्यादा दे दिया। पढ़िए पूरी खबर
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Aam Aadmi Party leaders purse stolen in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार के चोर भी गजब हैं। कभी ये ट्रांसफार्मर चुराते हैं तो कभी लोगों के गधे। इस बार चोरों ने आप नेता का पर्स मार लिया। मामला आप नेता डॉ. यूनुस अंसारी से जुड़ा है। बीते दिन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आए थे। रुड़की में उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस अंसारी भी मनीष सिसोदिया से मिलने आए थे, लेकिन इस मुलाकात ने उन्हें खुशी कम और झटका ज्यादा दे दिया। ईटीवी की खबर के अनुसार डॉ. यूनुस अंसारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने जीवनदीप आश्रम पहुंचे थे। मौके पर बहुत भीड़ थी। हर कोई आगे निकलने की होड़ में लगा था। तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने डॉ. यूनुस अंसारी का पर्स उड़ा लिया। आप नेता के मुताबिक उनके पर्स में हजारों की नकदी, एटीएम कार्ड और चेक रखे हुए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने की सतर्क रहने की अपील
आप नेता के पर्स में 7 हजार तीन सौ रुपये की नकदी थी। तीन चेक और एटीएम कार्ड थे। डॉ. यूनुस के मुताबिक पर्स में उन्होंने कई जरूरी पेपर भी रखे हुए थे, जो कि चोरी हो गए। यहां आपको आप नेता डॉ. यूनुस के अंसारी के बारे में कुछ और बातें बताते हैं। यूनुस अंसारी पहले कांग्रेस में थे। तिवारी सरकार में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। वो कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। बीते दिन वो मनीष सिसोदिया से मिलने रुड़की पहुंचे थे, लेकिन ये मुलाकात उन्हें गहरा दर्द दे गई। बात करें हरिद्वार जिले की तो यहां चोरी, डकैती और लूट की घटनाएं आम हो गई हैं। दिन दहाड़े ज्वैलरी शोरूम में डकैती हो रही है। चोरी और लूट की घटनाएं भी बढ़ी हैं। बढ़ते अपराधों के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।