Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भले ही कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई हो लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। वैसे भी दुनियाभर में कोरोनावायरस की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कर्फ्यू को एक हफ्ता और बढ़ाने की तैयारी कर दी है। हालांकि अब रात्रि में आवाजाही को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी हो रही है। सरकारी कार्यालय को 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल उत्तराखंड में जो कर्फ्यू लागू किया गया था, उसकी मियाद आज 27 जुलाई को सुबह 6:00 बजे खत्म हो जाएगी। संक्रमण के मामलों में कमी आने पर सरकार द्वारा बाजारों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया। इसके अलावा राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी राहत दी गई। कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोग अब राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा भी अन्य रियायत है कर्फ्यू में दी गई है। हालांकि अब कोरोनावायरस की संभावित तीसरी लहर ने सभी की चिंता बढ़ाई है। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कर्फ्यू एक हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा रात में आवाजाही को लेकर कुछ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। रविवार और सोमवार को होने वाली बैठक में इस बारे में आखरी फैसला लिया जाएगा। फिलहाल यह तय माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कर्फ्यू एक हफ्ता बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग से दुखद खबर..परिवार के सामने मासूम बच्ची पर झपटा गुलदार, जंगल में मिली लाश